गणिनी ज्ञानमती हीरक जयंती एक्सप्रेस‘तीर्थंकर जन्मभूमि यात्रा’

गणिनी ज्ञानमती हीरक जयंती एक्सप्रेस‘तीर्थंकर जन्मभूमि यात्रा’

Qq609.jpg


24 तीर्थंकरों भगवन्तों की जन्मभूमियों के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत करने हेतु जम्बूद्वीप-हस्तिनापुुर में गणिनी ज्ञानमती हीरक जयंती एक्सप्रेस ‘तीर्थंकर जन्मभूमि यात्रा’ नामक रेल का निर्माण किया गया है। पूज्य माताजी की 75वीं जन्मजयंती-14 अक्टूबर 2008 के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती महोत्सव में उद्घाटित इस रेल की एक बोगी में आकर्षक पेेटिंग्स द्वारा तीर्थंकर जन्मभूमियों के तत्कालीन वास्तविक स्वरूप तथा वर्तमान अवस्थिति को प्रकाशित किया गया है। इसके अवलोकन से भक्तों में तीर्थंकर जन्मभूमियों की यात्रा एवं उनके विकास के प्रति जागृति आ रही है। ज्ञातव्य है कि गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से अभी तक 12 तीर्थंकर जन्मभूमियों का विकास हो चुका है, जिनमें हस्तिनापुर, अयोध्या, कुण्डलपुर (नालंदा), काकंदी- गोरखपुर (उ.प्र.), राजगृही (नालंदा) तथा सारनाथ (वाराणसी) शामिल हैं। आगे भी तीर्थंकर जन्मभूमियों के विकासकार्य हेतु समिति प्रयासरत है। इस एक्सप्रेस रेल की दूसरी बोगी में जम्बूद्वीप थिऐटर का निर्माण किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए विभिन्न धार्मिक फिल्म तथा भजन आदि के माध्यम से ज्ञानवर्धक संदेश प्रस्तुत किया जाता है।


HEERAKJYANTI EXP.jpg

Comments

Popular posts from this blog

२४ तीर्थंकर नाम और चिन्ह लांछन /निशान :

तीन लोक रचना

तीन मूर्ति मंदिर