ध्यान मंदिर

ध्यान मंदिर

Hast3.jpg

यह ध्यान मंदिर के बाहर का दृश्य है | यह दृश्य देखते ही मन को आकर्षित करती है कि इस मंदिर में मंदिर के बाहर ऊपर की ओर हरी घास क्यों लगी है ? मंदिर की सुंदरता के लिए यहाँ पर घास लगाई गयी है जो की एक अनोखी कला दिखाई गयी है । हरियाली का प्रतीक भी है कि जो मंदिर बाहर से ही लोगों को इतना आकर्षित कर रहा है तो अंदर में कितना सुंदर वातावरण होगा , जिससे ध्यान में मन लगेगा । अत: एक बार इसका दर्शन करके मन को पावन करें|



1067.jpg

ध्यान मंदिर में विराजमान 24 तीर्थंकरों से संयुक्त यह'ह्रीँ' बीजाक्षर की प्रतिमा है| यह मंदिर ध्यान के लिए अलग से इसलिए बनाया है , क्योंकि कहा जाता है कि ध्यान एकांत में ही हो सकता है । और कहा भी गया है कि कम से कम आप लोग 10 मिनट अपनी आत्मा को दो ,क्योंकि जब तक आप अपने को नहीं जानोगे तब तक आप परमात्मा से कैसे मिल पाओगे ? इसलिए आप 10 मिनट ही सही , लेकिन प्रभु का ध्यान जरूरी है यही ध्यान से आप स्वस्थ भी रहेंगे और 10 मिनट ही सही आप संसार से हटकर अपनी आत्मा को जानेगे और समझेंगे | ध्यान से ही आप अपने मन को भी स्थिर कर पाएगे और एक दिन नहीं दो दिन नहीं जब बार-बार यह प्रयास आप दैनिक दिन चर्या में ली आएंगे तो एक दिन आप अपने को समझ जाएगे की आत्मा भिन्न है शरीर भिन्न है | और ये चौबीस तीर्थंकर की प्रतिमा भी आप अपने मन में बना लीजिए तब जैसे ही ध्यान करेंगे तो तुरंत ही वह फोटो बनकर के आपको वही ध्यान में पंहुचा देगी

Comments

Popular posts from this blog

२४ तीर्थंकर नाम और चिन्ह लांछन /निशान :

तीन लोक रचना

तीन मूर्ति मंदिर